देश की खबरें | कर्मचारियों और अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ सरकार के कर्मचारी और अधिकारी 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता समेत अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

रायपुर, 22 अगस्त छत्तीसगढ़ सरकार के कर्मचारी और अधिकारी 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता समेत अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के क्षेत्रीय संयोजक कमल वर्मा ने सोमवार को बताया कि महासंघ के बैनर तले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता (एचआरए) की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

वर्मा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक हड़ताल है क्योंकि अदालतों के अधिकारी और कर्मचारी भी इस हड़ताल में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। राज्य के अन्य विभागों में आज से कामकाज नहीं हुआ है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे अब राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी हो गया है, हालांकि कमचारी इससे संतुष्ट नहीं हैं।

राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले महीने पांच दिनों की हड़ताल की थी। 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी, जिसके बाद डीए में छह प्रतिशत की वृद्धि करने की सहमति दी गई थी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सातवें वेतनमान के आधार पर एचआरए में बढ़ोतरी की मांग पर विचार करने का भी आश्वासन दिया था।

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर राजधानी रायपुर में पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान