देश की खबरें | कुंद्रा के खिलाफ अश्लील सामग्री मामला: ऐप बनाने वाली कंपनी के निदेशक से पुलिस ने की पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कारोबारी राज कुंद्रा ने जिस ऐप के जरिये कथित तौर पर अश्लील सामग्री वितरित करने का काम किया, उसे विकसित करने वाली कंपनी के निदेशक ने बुधवार को यहां पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, चार अगस्त कारोबारी राज कुंद्रा ने जिस ऐप के जरिये कथित तौर पर अश्लील सामग्री वितरित करने का काम किया, उसे विकसित करने वाली कंपनी के निदेशक ने बुधवार को यहां पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कुंद्रा द्वारा स्थापित कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ कुशवाहा दोपहर में मुंबई अपराध शाखा की ‘प्रापर्टी सेल’ (संपत्ति से जुड़े मामलों के प्रकोष्ठ) के समक्ष पेश हुए।

एक पुलिस अधिकारी ने शाम को बताया कि उनसे अभी भी पूछताछ की जा रही है।

आर्म्सप्राइम द्वारा विकसित हॉटशॉट्स नामक ऐप के माध्यम से अश्लील फिल्में बनाने और वितरित करने के आरोपी कुंद्रा को पिछले महीने कंपनी के आईटी प्रमुख रयान थोरपे के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, कुंद्रा ने फरवरी 2019 में आर्म्सप्राइम मीडिया की स्थापना की थी।

उन्होंने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उन्होंने बाद में अपने रिश्तेदार प्रदीप बख्शी के स्वामित्व वाली लंदन स्थित कंपनी केनरिन लिमिटेड को ऐप बेच दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now