जरुरी जानकारी | बजट पेश होने से पहले घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश होने से पहले घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और सेंसेक्स 264 अंक से अधिक चढ़ गया।
मुंबई, 23 जुलाई चालू वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश होने से पहले घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और सेंसेक्स 264 अंक से अधिक चढ़ गया।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.33 अंक चढ़कर 80,766.41 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 73.3 अंक की बढ़त के साथ 24,582.55 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहें। एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.42 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,444.06 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

