जरुरी जानकारी | महामारी से उबरने के बाद वैश्विक मांग बढ़ने से चीन का व्यापार बढा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक निर्यात कारोबार अप्रैल माह में एक साल पहले के मुकाबले 32.3 प्रतिशत बढ़कर 263.9 अरब डालर पर पहुंच गया। निर्यात का यह प्रदर्शन मार्च महीने के अनुरूप ही है लेकिन यह 2021 के पहले दो महीनों में हासिल की गई 60.6 प्रतिशत की धमाकेदार वृद्धि के मुकाबले कम है।
सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक निर्यात कारोबार अप्रैल माह में एक साल पहले के मुकाबले 32.3 प्रतिशत बढ़कर 263.9 अरब डालर पर पहुंच गया। निर्यात का यह प्रदर्शन मार्च महीने के अनुरूप ही है लेकिन यह 2021 के पहले दो महीनों में हासिल की गई 60.6 प्रतिशत की धमाकेदार वृद्धि के मुकाबले कम है।
आलोच्य माह के दौरान आयात 43.1 प्रतिशत बढ़कर 221.1 अरब डालर रहा। एक महीना पहले की तुलना में इसमें 38.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के व्यापार में होने वाली वृद्धि खासतौर से पिछले साल के मुकाबले जब वैश्विक अर्थव्यवस्थायें कोरोना वायरस संक्रमण से मुकाबला करते हुये बंद पड़ी थी, नाटकीय लगती है। भविष्य का अनुमान व्यक्त करने वालों का कहना है कि मौसमी उतार चढाव और उस गड़बड़ी को संज्ञान में लेने के बाद यह वृद्धि स्थिर होती दिख रही है।
प्रिटचार्ड आफ केपिटल इकोनोमिक्स के जुलियन इवांस ने एक रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल के आंकड़ों में वृद्धि के बावजूद निर्यात कारोबार अपने स्तर पर पहुंच गया लगता है और आयात में भी उछाल रुक गया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

