एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में वृद्धि

चंडीगढ़, 15 फरवरी पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पटियाला का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.3 डिग्री सेल्सियस, 9.5 डिग्री सेल्सियस, 11.6 डिग्री सेल्सियस, 8.2 डिग्री सेल्सियस और 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).