देश की खबरें | वायु प्रदूषण में इजाफे से कोविड-19 महामारी का प्रकोप और बढ़ सकता है :एम्स निदेशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए टिकाऊ समाधानों तथा अधिक आक्रामक रुख की तत्काल जरूरत है क्योंकि दोनों के मिलने पर बीमारी का प्रकोप और भी बढ़ सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए टिकाऊ समाधानों तथा अधिक आक्रामक रुख की तत्काल जरूरत है क्योंकि दोनों के मिलने पर बीमारी का प्रकोप और भी बढ़ सकता है।

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने एसोचैम द्वारा ‘कोविड-19’ पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से संक्रमण का दौर चल रहा है और वायु प्रदूषण इसे और खराब बना रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Live News Updates: आरजेडी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने अयोग्य घोषित पोस्टल बैलट की फिर से जांच की बात कही.

एसोचैम के बयान के अनुसार गुलेरिया ने कहा, ‘‘जहां तक महामारी की बात है, हमें कई मोर्चों पर काम करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली वायु प्रदूषण और कोविड-19 के दोहरे खतरे का सामना कर रही है और प्रदूषण में यह वायरस और लंबे समय तक जीवित रह सकता है जिससे बीमारी का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,830 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या 4,51,382 हुई, अब तक 7,143 की मौत: 10 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुलेरिया के हवाले से कहा गया, ‘‘इस बात में कोई संदेह नहीं है कि संक्रमण का दूसरा दौर चल रहा है लेकिन संभवत: देश के विभिन्न इलाकों में कई दौर चल रहे हैं क्योंकि संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘अनलॉक’ के बाद से अस्पतालों पर बोझ बढ़ा है।

बयान के अनुसार गुलेरिया ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि वायु प्रदूषण के दौरान संक्रमण से मृत्यु दर अधिक बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\