एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चेन्नई की सर्राफा कंपनी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय पकड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को कहा कि आयकर विभाग द्वारा चेन्नई की प्रमुख सर्राफा कंपनी के परिसरों पर मारे गए छापे के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला है।

जरुरी जानकारी | चेन्नई की सर्राफा कंपनी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय पकड़ी

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को कहा कि आयकर विभाग द्वारा चेन्नई की प्रमुख सर्राफा कंपनी के परिसरों पर मारे गए छापे के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला है।

ये छापे मंगलवार को चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, कोयम्बटूर, सलेम, त्रिची, मदुरै और तिरुनेलवेली में 32 स्थानों पर मारे गए।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘अभी तक छापों के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला है। वास्तव में, अभी तक पकड़ी गई अघोषित आय में से 150 करोड़ रुपये का खुलासा कर निर्धारिती (सर्राफा फर्म) ने स्वैच्छिक रूप से किया है।’’

बयान में कहा गया कि मामले में आगे जांच जारी है।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

बोर्ड का दावा है कि इस कार्रवाई में 814 किलो ग्राम अधिक स्टॉक का पता चला है। इसका मूल्य करीब 400 करोड़ रुपये आंका गया है। इस पर कर का निर्धारण किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).