देश की खबरें | आयकर विभाग को राजस्थान में छापेमारी से 50 करोड़ की अघोषित आय का पता चला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने हाल में राजस्थान के सीमावर्ती कस्बों में रेत खनन, शराब और रियल एस्टेट के कारोबारियों के ठिकानों पर की गई छापेमरी में 50 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित आय का पता लगाया है।यह जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को दी।
नयी दिल्ली, चार नवंबर आयकर विभाग ने हाल में राजस्थान के सीमावर्ती कस्बों में रेत खनन, शराब और रियल एस्टेट के कारोबारियों के ठिकानों पर की गई छापेमरी में 50 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित आय का पता लगाया है।यह जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को दी।
केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि 28 अक्टूबर को की गई कार्रवाई के दौरान 33 ठिकानों की तलाशी ली गई थी।
सीबीडीटी ने यहां जारी बयान में बताया, ‘‘ तलाशी के दौरान दस्तावेजी सबूत प्राप्त हुए और इस दौरान बेनामी नकदी की मिली रसीद से संकेत मिला कि इस राशि का इस्तेमाल जमीन खरीदने में भी किया गया।’’
एजेंसी ने बताया, ‘‘बालू की नकद बिक्री के सबूत मिले...इनके विश्लेषण से पता चला कि इससे प्राप्त नकदी का लेखाजोखा बही खाते में नहीं दर्ज किया गया था।’’
आयकर विभाग ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2.31 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी और 2.48 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए।
सीबीडीटी ने बताया, ‘‘इस कार्रवाई से 50 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला।’’
एजेंसी ने बयान में कहा, ‘‘इनमें से आरोपियों ने 35 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित संपत्ति होने की बात स्वीकार की और कर भुगतान की पेशकश की।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)