लखनऊ, 27 अप्रैल आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश स्थित गैलेंट समूह के देश भर में मौजूद लगभग 60 परिसरों में छापा मारा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस तलाशी अभियान के दौरान लगभग 16 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं। यह छापेमारी कथित कर चोरी की जांच के लिए की गई। यह कंपनी टीएमटी इस्पात बार बनाती है।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान कंपनी के प्रवर्तकों और अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी की गई।
सूत्रों ने बताया कि करीब 60 परिसरों पर छापा मारा गया।
दूसरे दिन चल रहे छापे के बारे में टिप्पणी के लिए कंपनी को भेजे गए ईमेल का खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY