एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विंबलडन में भी मशीन ने संभाला लाइन जज का काम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया का सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट सोमवार को जब शुरू हुआ तो सबसे बड़ा बदलाव यही देखने को मिला कि लाइन जज की छुट्टी कर दी गई है और उनकी जगह इलेक्ट्रॉनिक मशीन लाइन से बाहर पड़ने वाली गेंद के लिए पहले से रिकॉर्ड की गई आवाज में ‘आउट’ कह रही है।

खेल की खबरें | विंबलडन में भी मशीन ने संभाला लाइन जज का काम

दुनिया का सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट सोमवार को जब शुरू हुआ तो सबसे बड़ा बदलाव यही देखने को मिला कि लाइन जज की छुट्टी कर दी गई है और उनकी जगह इलेक्ट्रॉनिक मशीन लाइन से बाहर पड़ने वाली गेंद के लिए पहले से रिकॉर्ड की गई आवाज में ‘आउट’ कह रही है।

विंबलडन में तीन बार के विजेता और अब कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे जॉन मैकेनरो ने भी इस बदलाव का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों और प्रशंसकों को लाइन जज की आवाज की कमी खलेगी लेकिन अगर मशीन सटीक फैसला देती है तो यह अच्छा बदलाव है। कम से कम अब आपके दिमाग में फैसले को लेकर कोई संदेह तो नहीं रहेगा। ’’

66 वर्षीय मैकेनरो ने मजाक में कहा, ‘‘अगर पहले ऐसा होता तो मेरे बाल इतने सफेद नहीं होते, जितने अब हैं।’’

दुनिया की प्रमुख टेनिस प्रतियोगिताओं में पहले ही लाइन जज की जगह इलेक्ट्रॉनिक मशीन ने ले ली है। केवल फ्रेंच ओपन अपवाद है जहां अब भी लाइन जज ही फैसला सुनाते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).