देश की खबरें | कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए छह देशों ने असम के लिए यात्रा पाबंदी जारी की: मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड समेत छह देशों ने पूर्वोत्तर में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर अपने नागरिकों के लिए असम और शेष पूर्वोत्तर के लिए यात्रा पाबंदी जारी की है। यह जानकारी असम के पर्यटन मंत्री रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को विधानसभा में दी।
गुवाहाटी, 25 मार्च अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड समेत छह देशों ने पूर्वोत्तर में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर अपने नागरिकों के लिए असम और शेष पूर्वोत्तर के लिए यात्रा पाबंदी जारी की है। यह जानकारी असम के पर्यटन मंत्री रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को विधानसभा में दी।
दास कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
यात्रा पाबंदी लगाने वाले देशों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, कनाडा और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ये पाबंदी असम के साथ-साथ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी लगायी गई हैं।
दास ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पर्यटन विभाग इन देशों को ये पाबंदी हटाने के लिए राजी करने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। मंत्री ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया से एक उच्च स्तरीय दल ने हाल ही में इस पहलू पर विचार करने के लिए असम का दौरा किया था।’’
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या 98,31,141 थी, जो 2023-24 में घटकर 70,67,335 और 2024-25 (जनवरी तक) में 67,88,565 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)