देश की खबरें | उत्तराखंड में युवक ने तेंदुए को दरांती से मार गिराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पिथैरागढ़ जिले के एक गांव में एक युवक ने एक मादा तेंदुआ के साथ संघर्ष में उसे मार डाला । एक वन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
पिथौरागढ, एक सितंबर उत्तराखंड के पिथैरागढ़ जिले के एक गांव में एक युवक ने एक मादा तेंदुआ के साथ संघर्ष में उसे मार डाला । एक वन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
पिथौरागढ के वन रेंज अधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि नरेश सिंह नैनी गांव में खेत में अपनी बकरियों को चरा रहा था और तभी उसके झुंड पर मादा तेंदुआ ने हमला कर दिया और उसकी एक बकरी को ले जाने लगी ।
उन्होंने बताया कि सिंह ने उसके जबड़े से अपनी बकरी छीनने का प्रयास किया और इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया, लेकिन युवक ने हार नहीं मानी और अपनी दरांती से उस पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मादा तेंदुआ की उम्र दो साल थी ।
जोशी ने बताया कि आत्मरक्षा का मामला होने के कारण युवक के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
संघर्ष में युवक को मामूली चोटें आयी हैं और उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

