देश की खबरें | बस्ती में दारोगा की ग्रामीणों ने की पिटाई, एसपी ने किया निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बस्ती जिले के दुबौलिया थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक (दारोगा) की ऊजी गांव में ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। बस्ती के पुलिस अधीक्षक ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गोरखपुर (उप्र), 19 अगस्त बस्ती जिले के दुबौलिया थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक (दारोगा) की ऊजी गांव में ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। बस्ती के पुलिस अधीक्षक ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ऊजी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बस्ती के दुबौलिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक चतुर्वेदी रात में अक्सर गांव आता-जाता रहता था। उन्होंने कहा कि बुधवार रात करीब 10.15 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल को जूनियर हाईस्कूल के पास छिपा दिया और एक घर में घुस गया और लगभग 3.15 बजे बाहर आया।

उन्होंने कहा कि जब ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गोलीबारी करते हुए भागने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हालांकि ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और उसे गन्ने के खेत में पकड़ लिया और रस्सी से एक पोल से बांधकर पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अशोक चतुर्वेदी अक्टूबर 2019 में दुबौलिया पुलिस थाने में तैनात हुए और उसके बाद वह उमरिया पुलिस चौकी के प्रभारी बने लेकिन जून 2020 में उनका तबादला कर दिया गया। पुलिस रिकार्ड के अनुसार इसके बाद वह एक महीने के लिए छुट्टी पर चले गए और जुलाई 2020 में उनका फिर से दुबौलिया थाने में तबादला कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया, “बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि ऊजी गांव के ग्रामीणों ने दुबौलिया थाने के एक उपनिरीक्षक को बंधक बना लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मुक्त कराया।’’

उन्‍होंने कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलायी और उसके चरित्र के बारे में भी शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक सादे पोशाक में था और ग्रामीणों के आरोपों के आधार पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी को ग्रामीणों से जानकारी लेने के लिए गांव भेजा गया और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान