श्रावण के महीने में कोटा में शराब की बिक्री गिरी, भांग की मांग बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगवान शिव के भक्तों द्वारा उत्साह के साथ मनाए जाने वाले श्रावण के पवित्र माह के दौरान राजस्थान के कोटा में शराब की बिक्री में तेजी से गिरावट आई है और लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर भांग की बिक्री बढ़ गई है।
कोटा (राजस्थान), 4 अगस्त : भगवान शिव के भक्तों द्वारा उत्साह के साथ मनाए जाने वाले श्रावण के पवित्र माह के दौरान राजस्थान के कोटा में शराब की बिक्री में तेजी से गिरावट आई है और लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर भांग की बिक्री बढ़ गई है. कोटा और आसपास के जिलों के व्यापारियों और दुकानदारों के अनुसार लोगों के परहेज करने के कारण मांसाहारी भोजन की बिक्री में भी गिरावट आई है.
बूंदी के जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने कहा कि भारतीय निर्मित विदेशी शराब की बिक्री में काफी गिरावट आई है क्योंकि कई हिंदू अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण शराब से परहेज करते हैं. बिस्सा ने कहा कि उनके जिले में ऐसी शराब की बिक्री 80,000 लीटर की औसत मासिक बिक्री से घटकर जुलाई में 55,000 लीटर रह गई. जबकि बीयर की बिक्री जून में 3.10 लाख लीटर के मुकाबले जुलाई में घटकर 1.36 लाख लीटर रह गयी. यह भी पढ़ें : UPPCL Recruitment 2022: बिजली विभाग में ग्रेजुएट के लिए 1000 से अधिक पदों पर वैकेंसी, ये रही डिटेल्स
उन्होंने कहा कि इस महीने ज्यादातर मजदूर बारिश के मौसम के कारण अपने काम से दूर रहते हैं क्योंकि खदानों में पानी भर जाता है. बिस्सा ने कहा कि लाइसेंस प्राप्त दुकानों में भांग की बिक्री काफी बढ़ गयी है. बूंदी में भांग के लिए लाइसेंस प्राप्त ठेकेदार अमित शर्मा ने कहा, ‘‘बिक्री में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. लोग इसे बेल पत्र के साथ भगवान शिव को भी चढ़ाते हैं. इसे श्रावण महीने के दौरान कुछ शिव मंदिरों में 'प्रसाद' के रूप में वितरित किया जाता है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

