Mahakumbh 2025: महाकुंभ के अंतिम सप्ताह में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए गए
रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के अंतिम सप्ताह के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या की संभावना के मद्देनजर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं. मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 21 फरवरी : रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के अंतिम सप्ताह के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या की संभावना के मद्देनजर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं. मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. रेलवे ने विभिन्न स्टेशन पर ऐसे समय में ये ‘होल्डिंग एरिया’ (यात्रियों के ठहरने के लिए स्थान) बनाये हैं, जब नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को भगदड़ मच जाने से 18 लोगों की मौत हो गई थी.
रेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर यात्रियों से सहयोग करने और सुचारू एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है. मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ स्थापित किए हैं. ये ‘होल्डिंग एरिया’ प्लेटफॉर्म के बाहर स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को नियंत्रित करने और भीड़भाड़ को रोकने में मदद मिलेगी. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बड़ा घोटाला! BJP विधायक ने धनंजय मुंडे पर 300 करोड़ की हेराफेरी का लगाया आरोप
मंत्रालय ने कहा, ‘‘यात्रियों को उनकी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान के समय पर प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य भीड़ प्रबंधन में सुधार करना और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना है.’’ इसमें कहा गया कि उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद, आनंद विहार, नयी दिल्ली, अयोध्या धाम और बनारस में बड़े पैमाने पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं. पूर्वोत्तर रेलवे ने भी बनारस, सिवान, बलिया, देवरिया, छपरा और गोरखपुर में ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

