एजेंसी न्यूज

COVID-19: दिल्ली में गत एक हफ्ते में कोविड-19 मरीजों ने रोजाना एंबुलेंस के लिए करीब 2500 कॉल किए : आंकड़े

दिल्ली में गत एक हफ्ते के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों ने एंबुलेंस के लिए रोजाना करीब 2,500 कॉल किए।

COVID-19: दिल्ली में गत एक हफ्ते में कोविड-19 मरीजों ने रोजाना एंबुलेंस के लिए करीब 2500 कॉल किए : आंकड़े
एम्बुलेंस (photo credit- wikimedia commons)

नयी दिल्ली,22 अप्रैल :दिल्ली (Delhi) में गत एक हफ्ते के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीजों ने एंबुलेंस (Ambulance) के लिए रोजाना करीब 2,500 कॉल किए.दिल्ली सरकार द्वारा संकलित इन आंकड़ों से राष्ट्रीय राजधानी (National Capital)में महामारी की गंभीरता रेखांकित होती है.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गत एक हफ्ते में कुल 17,924 कॉल एंबुलेंस के लिए किए गए जिनमें निजी एंबुलेंस के लिए मरीजों द्वारा किए गए कॉल शामिल नहीं है. आंकड़ों के मुताबिक गत एक हफ्ते से रोजाना कम से कम 2,560 कॉल एंबुलेंस (ambulance) के लिए आ रहे हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है. यह भी पढ़ेंhttp://cmshindi.letsly.in/india/uttar-pradesh-up-municipality-chief-arrested-for-hosting-birthday-day-party-861895.html.

इस अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में 1,347 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है.दिल्ली (Delhi) में बुधवार को भी संक्रमण के 24,638 नए मामले आए जबकि 249 मरीजों की मौत दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 31.28 प्रतिशत हो गई है जिसका अभिप्राय है कि जांच कराने वाला हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).