एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में लौह अयस्क उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का लौह अयस्क उत्पादन बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 4.3 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ टन रहा है।

जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में लौह अयस्क उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ टन पर

नयी दिल्ली, पांच मई देश का लौह अयस्क उत्पादन बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 4.3 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ टन रहा है।

खान मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। लौह अयस्क का उत्पादन 2023-24 में 27.7 करोड़ टन रहा था।

लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योग यानी इस्पात में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है।

मैंगनीज अयस्क का उत्पादन 2024-25 में बढ़कर 38 लाख टन हो गया, जो 2023-24 में 34 लाख टन था।

प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन 2023-24 के 41.6 लाख टन (एलटी) से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 42 लाख टन हो गया। परिष्कृत तांबे के उत्पादन में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 2023-24 के 5.09 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 5.73 लाख टन हो गया।

भारत दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है। इसके अलावा यह परिष्कृत तांबे के शीर्ष 10 उत्पादकों में से एक है और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).