एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सुहैल थाईलैंड के खिलाफ मैत्री मैच के लिए भारतीय टीम में, अनवर की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुख्य कोच मानोलो मारक्वेज ने चार जून को थाईलैंड के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिए 28 भारतीय टीम की घोषणा की जिसमें जम्मू-कश्मीर के फुटबॉलर सुहैल अहमद भट को शामिल किया है।

खेल की खबरें | सुहैल थाईलैंड के खिलाफ मैत्री मैच के लिए भारतीय टीम में, अनवर की वापसी

कोलकाता, 28 मई मुख्य कोच मानोलो मारक्वेज ने चार जून को थाईलैंड के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिए 28 भारतीय टीम की घोषणा की जिसमें जम्मू-कश्मीर के फुटबॉलर सुहैल अहमद भट को शामिल किया है।

थाईलैंड में होने वाला यह मुकाबला एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 क्वालीफायर फाइनल दौर के लिए भारत की तैयारियों का हिस्सा है जिसमें टीम 10 जून को हांगकांग का सामना करेगी।

श्रीनगर के बेमनिया में रहने वाले 20 वर्षीय सेंट्रल फॉरवर्ड सुहैल अहमद ने पिछले सत्र में मोहन बागान सुपर जायंट्स के इंडियन सुपर लीग के विजयी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी।

उनसे पहले मिडफील्डर दानिश फारूक टीम में शामिल कश्मीर के खिलाड़ी थे जो 2022 में बहरीन और बेलारूस के खिलाफ दो मैत्री मैच में खेले थे। टीम में खेलने वाले कश्मीर के खिलाड़ियों में मेहराजुद्दीन वाडू काफी चर्चित रहे जिन्होंने 2005 से लेकर 2011 तक 32 मैच खेले थे।

ईस्ट बंगाल के भरोसेमंद सेंट्रल डिफेंडर अनवर अली की भी टीम में वापसी हुई है जो फरवरी में लगी चोट के कारण बाहर हो गए थे।

टीम में करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री भी शामिल हैं जिन्होंने मार्च में टीम की मदद के लिए संन्यास से वापसी की थी।

टीम पिछले 10 दिन से कोलकाता में शिविर लगाए है।

टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर: ऋतिक तिवारी, विशाल कैथ, गुरमीत सिंह, अमरिंदर सिंह।

डिफेंडर: नोरेम रोशन सिंह, राहुल भेके, चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम, अनवर अली, बोरिस सिंह थंगजाम, संदेश झिंगन, आशीष राय, सुभाशीष बोस, मेहताब सिंह, अभिषेक सिंह टेकचाम।

मिडफील्डर: सुरेश सिंह वांगजाम, महेश सिंह नोरेम, आयुष देव छेत्री, उदंता सिंह कुमाम, लालेंगमाविया राल्टे, लिस्टन कोलाको, आशिक कुरुनियान, ब्रैंडन फर्नांडिस, निखिल प्रभु।

फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, एडमंड लालरिंडिका, मनवीर सिंह, सुहैल अहमद भट, लालियानजुआला छांगटे।

मुख्य कोच: मानोलो मारक्वेज

सहायक कोच: महेश गावली, सहायक कोच: बेनिटो मोंटाल्वो, गोलकीपर कोच: मार्क गैमन, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच: जोस कार्लोस बरोसो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).