देश की खबरें | सत्ता के लोभ में महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है भाजपा: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई वीभत्स घटना और कुछ अन्य घटनाओं का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लोभ में महिला सम्मान और देश के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई वीभत्स घटना और कुछ अन्य घटनाओं का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लोभ में महिला सम्मान और देश के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा है जहां एक तरफ सत्ता से संरक्षण प्राप्त लोग हैं तो दूसरी तरफ गरीब हैं।

राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मणिपुर की घटना और महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुछ अन्य मामलों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जो देश अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं करता वो कभी आगे नहीं बढ़ सकता।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘सत्ता के लोभ में भाजपा महिला सम्मान और देश के आत्मसम्मान, दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है।’’

राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा है! एक तरफ सत्ता संरक्षित ताकतवर लोग हैं जिनके इशारों पर देश की नीतियां बन रही हैं। दूसरी तरफ है आम हिंदुस्तानी, जिसकी पहुंच से सब्ज़ी जैसी बुनियादी चीज़ भी दूर होती जा रही है। हमें अमीर-गरीब के बीच बढ़ती इस खाई को भर, इन आंसुओं को पोंछना होगा।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी