एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पेगुला विम्बलडन के पहले दौर में कोकियारेटो से हारीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  अमेरिका की इस खिलाड़ी के लिए पिछले पांच साल में यह किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से सबसे जल्दी बाहर होना है। वह इससे पहले 2020 में फ्रेंच ओपन के पहले दौर से बाहर हुई थी।

खेल की खबरें | पेगुला विम्बलडन के पहले दौर में कोकियारेटो से हारीं

 अमेरिका की इस खिलाड़ी के लिए पिछले पांच साल में यह किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से सबसे जल्दी बाहर होना है। वह इससे पहले 2020 में फ्रेंच ओपन के पहले दौर से बाहर हुई थी।

पेगुला इस टूर्नामेंट से पहले बैड होम्बर्ग ओपन का चैंपियन बन कर पहुंची थी। उन्होंने जर्मनी में घसियाले कोर्ट के इस टूर्नामेंट के फाइनल में इगा स्विएतेक को सीधे सेटों में हराया था।

हाल के महीनों में रैंकिंग में गिरावट झेलने वाली इटली की 24 साल की कोकियारेटो ने मैच के बाद कोर्ट पर दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैंने खुद से कहा था कि हार और जीत के बारे में सोचे बिना आक्रामक रुख अपनाएं रखो।’’

दो साल पहले विम्बलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पेगुला ने इस मुकाबले में केवल पांच विनर्स लगाए और 24 असहज गलतियां कीं।

वह इससे पहले ऑल इंग्लैंड क्लब में सिर्फ एक 2019 में अपने पदार्पण वर्ष में बार शुरुआती दौर से बाहर हुई है।

पेगुला इस साल पांच एकल फाइनल खेल चुकी है और वह इस मामले शीर्ष रैंकिंग वाली आर्यना सबलेंका से पीछे है। सबालेंका ने सात फाइनल मैच खेले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).