देश की खबरें | आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सत्र के शुरूआती मैच में चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने होगी।
नयी दिल्ली, 22 फरवरी गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सत्र के शुरूआती मैच में चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने होगी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इस लोकप्रिय टी20 लीग के पहले 17 दिन के कार्यक्रम की घोषणा की।
आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों के कार्यक्रम का ऐलान अगले महीने के शुरू में आगामी लोक सभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद किया जायेगा।
टूर्नामेंट के पहले 17 दिन 21 मैच खेले जायेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।
प्रारूप के अनुसार 10 टीम को पांच पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।
ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी। हर टीम अपने ग्रुप में अन्य चार टीम से दो बार घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेलेगी। वह दूसरे ग्रुप में चार टीम से एक एक बार भिड़ेगी जबकि बची हुई दो टीम दो बार एक दूसरे के आमने सामने होगी।
आम चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है।
सिर्फ एक बार 2009 में पूरा आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण स्वदेश और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था।
लेकिन 2019 में चुनावों के बावजूद टूर्नामेंट भारत में ही कराया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

