एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में लौह अयस्क उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़कर 26.3 करोड़ टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) में लौह अयस्क का उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़कर 26.3 करोड़ टन रहा है। खान मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में लौह अयस्क उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़कर 26.3 करोड़ टन पर

नयी दिल्ली, 30 मार्च चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) में लौह अयस्क का उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़कर 26.3 करोड़ टन रहा है। खान मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

एक साल पहले की समान अवधि में लौह अयस्क उत्पादन 25.2 करोड़ टन रहा था।

वित्त वर्ष 2023-24 में लौह अयस्क का उत्पादन 27.4 करोड़ टन था। कुल खनिज उत्पादन में लौह अयस्क का हिस्सा 70 प्रतिशत है।

मैंगनीज अयस्क का उत्पादन अप्रैल-फरवरी की अवधि में 12.8 प्रतिशत बढ़कर 34 लाख टन हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 30 लाख टन था।

आलोच्य अवधि में बॉक्साइट का उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढ़कर 2.27 करोड़ टन रहा है, जो एक साल पहले समान अवधि में 2.19 करोड़ टन था।

अलौह धातु क्षेत्र में अप्रैल-फरवरी के दौरान प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.9 प्रतिशत बढ़ा।

भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है। यह परिष्कृत तांबे के शीर्ष 10 उत्पादकों में आता है। इसके अलावा यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).