खेल की खबरें | रूस की 17 वर्षीय एंड्रीवा इंडियन वेल्स के फाइनल में, अब मुकाबला सबालेंका से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नौवीं वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय एंड्रीवा 2001 के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है।
नौवीं वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय एंड्रीवा 2001 के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है।
फाइनल में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका होगा। सबालेंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज़ को 51 मिनट में 6-0, 6-1 से हराया।
सबालेंका ने इस तरह से कीज के पिछले 16 मैच से चले आ रहे विजय अभियान पर रोक लगाकर उनसे ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।
एंड्रीवा ने टूर में अपनी जीत का सिलसिला 11 मैच तक पहुंचा दिया है। उन्होंने स्वियातेक का इंडियन वेल्स में पिछले 10 मैच से चला आ रहा विजय अभियान भी रोक दिया। रूस की खिलाड़ी ने पिछले महीने दुबई में अपना पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीता था। वह तब डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई थी।
किम क्लाइस्टर्स भी 2001 में 17 साल की थीं जब वह इंडियन वेल्स के फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार गईं थीं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

