देश की खबरें | सर्वदलीय बैठक में उदयपुर की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आह्वान पर मुख्यमंत्री निवास पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी नेताओं ने उदयपुर के धान मंडी थाना क्षेत्र में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या की एक स्वर में कड़े शब्दों में निंदा की है।

जयपुर, 29 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आह्वान पर मुख्यमंत्री निवास पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी नेताओं ने उदयपुर के धान मंडी थाना क्षेत्र में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या की एक स्वर में कड़े शब्दों में निंदा की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में कहा कि उदयपुर की घटना पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री आवास पर शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि इस घटना की सभी राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है।

उन्होंने लिखा, ‘‘सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह एक अमानवीय कृत्य है एवं मानवता पर कलंक के समान है। एक सभ्य समाज में इस तरह के कृत्यों का कोई स्थान नहीं है।’’

सभी राजनीतिक दल एक राय होकर इस कृत्य के दोषियों को न्यायसंगत तरीके से कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सभी राजनीतिक दल प्रदेश की जनता से अपील करते हैं कि शांति एवं सद्भाव बनाए रखें और इस परिस्थिति में संयम से काम लेना ही उचित तरीका है।

सूत्रों ने बताया कि पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा की जा रही है एवं राजस्थान पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) एवं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा एनआईए के साथ समन्वय किया जा रहा है।

बैठक में तय किया गया कि इस घटना तथा साजिश में शामिल सभी अपराधियों को कठोरतम दंड दिलवाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।

राजस्थान में हमेशा सामाजिक सौहार्द कायम रहा है और यह प्रदेश के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमारा पूर्ण विश्वास है कि राजस्थान की जनता ऐसे असामाजिक तत्वों के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\