एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में युवक ने आत्महत्या की, चैट के आधार पर महिला के खिलाफ उकसाने का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में एक युवक की आत्महत्या के बाद व्हाट्सचैप चैट में जान देने के लिए उकसाने की बात सामने आने पर पुलिस ने इस सिलसिले में 21 वर्षीय एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में युवक ने आत्महत्या की, चैट के आधार पर महिला के खिलाफ उकसाने का मामला दर्ज

ठाणे, दो जुलाई महाराष्ट्र में एक युवक की आत्महत्या के बाद व्हाट्सचैप चैट में जान देने के लिए उकसाने की बात सामने आने पर पुलिस ने इस सिलसिले में 21 वर्षीय एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मनपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 वर्षीय साहिल सहदेव ठाकुर को 26 जून को डोंबिवली (पूर्व) के सागाव के वरचापाड़ा इलाके में अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया था।

अधिकारी का कहना है कि साहिल और आरोपी की एक-दूसरे से जान-पहचान थी, जिस दिन यह घटना घटी उस दिन साहिल अपने घर पर अकेला था और उसके माता-पिता तीर्थाटन पर गये थे।

उन्होंने बताया कि लौटने के बाद उसके माता-पिता ने उसे घर में फांसी पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। शुरुआत में आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए।

उन्होंने बताया कि बाद में साहिल के परिजनों ने जब उसके मोबाइल फोन को खंगाला तब उन्हें एक महिला के साथ व्हाट्सअप पर लंबी बातचीत नजर आयी और ‘बबली’ नाम से इस महिला का फोन नंबर मोबाइल में दर्ज था।

अधिकारी का कहना है कि सोमवार को एक राजनीतिक दल के पूर्व पदाधिकारी साहिल के परिवार के साथ मनपाड़ा थाने गए, जहां उन्होंने चैट रिकॉर्ड दिखाए। इस चैट में कथित तौर पर आत्महत्या से कुछ घंटे पहले साहिल और पाडे गांव की महिला के बीच परेशान करने वाली बातचीत दर्ज थी।

पुलिस के अनुसार, मौत से पहले रात में दो बजे से सवा तीन बजे के बीच व्हाट्सअप पर आरोपी महिला और साहिल के बीच फोन पर बहस हुई थी। संदेशों में महिला ने कथित तौर पर पुरुष से कहा था, ‘‘घर पर कोई नहीं है, फांसी लगा लो। फांसी के लिए नई साड़ी नहीं, पुरानी साड़ी का इस्तेमाल करना।’’

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीपन शिंदे ने पुष्टि की कि चैट की सामग्री की जांच की गई और पाया गया कि यह गंभीर प्रकार की है।

शिंदे ने कहा, ‘‘उपलब्ध कराए गए डिजिटल साक्ष्य और परिवार की औपचारिक शिकायत के आधार पर, हमने सोमवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया।’’

पुलिस ने कहा कि मृतक और आरोपी के बीच व्हाट्सअप संवाद के सभी पहलुओं और उनके बीच के रिश्ते की प्रकृति की पुष्टि के लिए जांच चल रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).