एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिरोही में एक छात्र ने कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सिरोही में मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सिरोही में एक छात्र ने कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी

जयपुर, तीन दिसंबर राजस्थान के सिरोही में मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सिरोही के बी आर आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दूसरे वर्ष के छात्र राहुल गरासिया ने सोमवार देर रात कॉलेज की इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि राहुल सोमवार को आयोजित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने से परेशान था।

शिवगंज के पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा, ‘‘मंगलवार सुबह, दूसरे छात्रों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा और वे उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा कि सोमवार रात राहुल इमारत की तीसरी मंजिल पर सहपाठियों के साथ पढ़ रहा था और बाद में यह कहकर चला गया कि उसे नींद आ रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कॉलेज की इमारत की छठी मंजिल से एक मोबाइल फोन, जैकेट और चप्पल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक राहुल पाली जिले के बाली तहसील के पणेतरा गांव का रहने था।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).