एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा के ‘जय श्री राम’ के जवाब में उद्धव ने ‘जय शिवाजी, जय भवानी’ का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज में जहर घोलने का आरोप लगाया और अपने समर्थकों से सत्तारूढ़ पार्टी के पसंदीदा ‘जय श्री राम’ नारे का जवाब ‘जय शिवाजी’ और ‘जय भवानी’ से देने को कहा।

देश की खबरें | भाजपा के ‘जय श्री राम’ के जवाब में उद्धव ने ‘जय शिवाजी, जय भवानी’ का समर्थन किया

मुंबई, नौ मार्च शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज में जहर घोलने का आरोप लगाया और अपने समर्थकों से सत्तारूढ़ पार्टी के पसंदीदा ‘जय श्री राम’ नारे का जवाब ‘जय शिवाजी’ और ‘जय भवानी’ से देने को कहा।

वह यहां एक कार्यक्रम में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई ‘जय श्री राम’ कहता है, तो ‘जय शिवाजी’ और ‘जय भवानी’ के जवाब के बिना उसे जाने न दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने हमारे समाज में जहर घोल दिया है। उन्होंने हमारे समाज के साथ जो किया है, उसके लिए मैं भाजपा को माफ नहीं करूंगा।’’

ठाकरे ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर भाजपा के रुख का हवाला देते हुए देश के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा नेता एक समय पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों का विरोध करते थे, वहीं भारत अब पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा है।

शिवसेना प्रमुख ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाल ही में विधानसभा में दिए गए उस कटाक्ष का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं जो चल रही परियोजनाओं पर रोक लगा दूं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि अगर फडणवीस उनका अनुकरण करना चाहते हैं तो उन्हें किसानों के लिए ऋण माफी की घोषणा करनी चाहिए और 10 मार्च को पेश होने वाले बजट में ‘शिव भोजन’ और ‘लाडकी बहिन’ योजनाओं जैसी पहलों के लिए संशोधित धनराशि आवंटित करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).