देश की खबरें | राजस्थान में प्रशासन गांवों के संग अभियान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जन समस्याओं के समाधान के लिए अपने दो महत्वाकांक्षी अभियान 'प्रशासन गांवों के संग’ व 'प्रशासन शहरों के संग’ की शुरूआत शनिवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी औपचारिक शुरूआत करते हुए कहा कि ये अभियान अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को राहत देने की भावना के साथ चलने चाहिए।

जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जन समस्याओं के समाधान के लिए अपने दो महत्वाकांक्षी अभियान 'प्रशासन गांवों के संग’ व 'प्रशासन शहरों के संग’ की शुरूआत शनिवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी औपचारिक शुरूआत करते हुए कहा कि ये अभियान अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को राहत देने की भावना के साथ चलने चाहिए।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि इन अभियानों में लगने वाले शिविरों के माध्यम से अधिकारी राज्य के गरीब व वचिंत वर्गों को राहत प्रदान करें।

उन्होंने पांच लाभान्वितों को पट्टे वितरित कर दोनों अभियानों का राज्य स्तर पर आगाज किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों को उनके आवासों के पट्टे देकर उन्हें राहत देने का निर्णय किया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आमजन के सहयोग से ये अभियान सफल होंगे।

इस अवसर पर गहलोत ने गांधी दर्शन म्यूजियम का शिलान्यास एवं महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नेंस एण्ड सोशल साइंसेज का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन कल्याणकारी कार्यों के प्रति समर्पित है। युवाओं, बेरोजगारों, किसानों तथा पिछड़े एवं वंचित वर्गों के लिए पिछले तीन बजट में हमारी सरकार ने कई योजनाओं एवं कार्यक्रमों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से किसानों के लिए पृथक से बजट पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 31 माह में से करीब 18 महीने कोरोना की चुनौती से निपटने में निकले, इसके बावजूद हमने शानदार काम किया है।

इस अवसर पर नगरीय विकास व आवासन मंत्री शांति धारीवाल, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी विचार रखे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

\