देश की खबरें | केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों की सुरक्षा के मकसद से जम्मू-कश्मीर के मंत्री राज्यों के दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के मंत्रियों ने शनिवार को विभिन्न राज्यों का दौरा किया ताकि वहां की सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर वहां रह रहे केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।

श्रीनगर, 26 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के मंत्रियों ने शनिवार को विभिन्न राज्यों का दौरा किया ताकि वहां की सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर वहां रह रहे केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों को परेशान किए जाने की खबरों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को विभिन्न शहरों में भेजा है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि दिन में मुंबई पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर के निवासियों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया।

प्रवक्ता ने कहा कि चौधरी ने महाराष्ट्र में रह रहे केंद्र शासित प्रदेश के विद्यार्थियों छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों से बातचीत की और उनमें सुरक्षा की भावना पैदा की।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने पंजाब में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा से मुलाकात की और पंजाब तथा चंडीगढ़ में रह रहे जम्मू-कश्मीर के निवासियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल और सिन्हा ने मंत्री को पंजाब और चंडीगढ़ में रहने वाले छात्रों और पेशेवरों की सुरक्षा के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के कृषि उत्पादन मंत्री जावेद अहमद डार ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश का दौरा किया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर उन्हें हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह, कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा और सतीश शर्मा ने क्रमशः उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा किया ताकि इन राज्यों में केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\