एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | विपक्ष की सरकारों में 'गरीब भुखमरी के शिकार थे' और 'आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी’ : योगी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. मुख्‍यमंत्री योगी ने शनिवार को सिकंदराराऊ में हाथरस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनूप प्रधान और फिरोजाबाद क्षेत्र के प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के लिए अलग-अलग चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

ताजा खबरें | विपक्ष की सरकारों में 'गरीब भुखमरी के शिकार थे' और 'आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी’ : योगी

मुख्‍यमंत्री योगी ने शनिवार को सिकंदराराऊ में हाथरस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनूप प्रधान और फिरोजाबाद क्षेत्र के प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के लिए अलग-अलग चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

योगी ने हाथरस में कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एजेंडे में गरीब, किसान, महिलाएं और युवा कभी नहीं थे। उन्होंने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की, जाति और समाज को बांटने का पाप किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (विपक्षी सरकारों के) समय में गरीब भुखमरी के शिकार थे और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। किसान आत्महत्या करते थे और भ्रष्टाचारी लोग ऐश करते थे।’’

योगी ने कहा कि लेकिन आज देश और राज्य में ‘‘बिना किसी भेदभाव के’’ काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जितना काम कांग्रेस, सपा और बसपा ने नहीं किया, उससे कहीं अधिक काम भाजपा शासन में हुआ है।

फिरोजाबाद की रैली में भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये लोग राम और कृष्ण की धरती पर ‘गोकशी’ की छूट देना चाहते हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया' वाले लोग सोचते हैं कि राम और कृष्ण कभी हुए ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है तो वहीं कांग्रेस के शासन में गरीबों का राशन भी डकार लिया जाता था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम काशी और अयोध्या के बाद मथुरा की ओर बढ़ चले हैं।’’ उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या उन लोगों ने ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए कभी कुछ किया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा, ‘‘ये लोग अपने परिवार से बाहर कुछ नहीं सोचते और भाई-भतीजावाद के नाम पर जाति को बदनाम करते रहते हैं। उनकी (यादव) सहानुभूति गरीबों से नहीं बल्कि माफियाओं से है।’’

हाथरस और फिरोजाबाद में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).