एजेंसी न्यूज

Odisha: ओडिशा में पत्नी का शव कंधे पर लटकाए कई किलोमीटर पैदल चला एक व्यक्ति

ओडिशा के कोरापुट जिले के 35 वर्षीय व्यक्ति के पत्नी के शव को अपने कंधे पर लटकाकर कई किलोमीटर तक पैदल चलने का मामला सामने आया है.

Odisha: ओडिशा में पत्नी का शव कंधे पर लटकाए कई किलोमीटर पैदल चला एक व्यक्ति
Dead

नबरंगपुर (ओडिशा), 9 फरवरी : ओडिशा के कोरापुट जिले के 35 वर्षीय व्यक्ति के पत्नी के शव को अपने कंधे पर लटकाकर कई किलोमीटर तक पैदल चलने का मामला सामने आया है. इस महिला की बुधवार को पड़ोसी आंध्र प्रदेश में एक अस्पताल से लौटते वक्त एक ऑटोरिक्शा में मौत हो गयी थी.

बाद में पुलिसकर्मियों ने सामुलु पांगी को अपनी पत्नी इदे गुरु (30) का शव कंधे पर ले जाते हुए देखा तथा शव उसके गांव तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की. पांगी ने अपनी बीमार पत्नी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में एक अस्पताल में भर्ती कराया था. हालांकि, चिकित्सकों ने उसे घर वापस ले जाने की सलाह दी थी जो करीब 100 किलोमीटर दूर था. यह भी पढ़ें : Bihar: पटना में अपराधी बेखौफ, चेन स्नैचिंग के दौरान महिला समेत 4 लोगों को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप

पांगी ने बताया कि उसने अपने गांव लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा बुलाया लेकिन गुरु की बीच रास्ते में ही मौत हो गयी. इसके बाद ऑटो चालक ने आगे जाने से मना कर दिया और उन्हें रास्ते में ही उतार दिया. कोई और व्यवस्था न होने पर पांगी ने अपने कंधे पर पत्नी का शव लेकर अपने घर पैदल चलना शुरू कर दिया था जो वहां से करीब 80 किलोमीटर दूर था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 12:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).