देश की खबरें | मुजफ्फरपुर में लुटेरों ने कनिष्ठ अभिंयता की चाकू घोंपकर हत्या की, पटना में कारोबारी को मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कनिष्ठ अभियंता की उसके परिवार के सामने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और पटना में 50 वर्षीय कारोबारी को गोली मार दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुजफ्फरपुर/पटना, सात जुलाई बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कनिष्ठ अभियंता की उसके परिवार के सामने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और पटना में 50 वर्षीय कारोबारी को गोली मार दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मादीपुर में तड़के करीब तीन बजे कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद मुमताज की उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
उसने बताया कि लुटेरों ने मुमताज की उनकी पत्नी और बच्चों के सामने हत्या की तथा घर से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।
मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (शहर) कोटा किरण कुमार ने बताया, ‘‘पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुमताज को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने घटनास्थल से अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया है।’’
इस बीच, एक अन्य घटना में पटना के खगौल इलाके में कारोबारी अजीत कुमार की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक सिटी (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’’
पुलिस ने बताया कि कुमार की पत्नी शहर के दानापुर इलाके में एक स्कूल की मालिक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

