देश की खबरें | मप्र में 53 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक, दस प्रतिशत लोगों को लगी दोनों खुराकें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में कोविड-19 रोधी टीके लगवाने के पात्र लोगों में से अब तक 53 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 10 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं।

भोपाल, दस अगस्त मध्य प्रदेश में कोविड-19 रोधी टीके लगवाने के पात्र लोगों में से अब तक 53 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 10 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं।

प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि टीकाकरण के लिए कुल पात्र आबादी में से अब तक 53 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है जबकि दस फीसद लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

अधिकारी ने कहा कि संख्या के लिहाज से बात करें तो कुल 2.93 करोड़ लोगों को टीके के पहली खुराक तथा 57 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

अधिकारी ने बताया कि ये आंकड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक में दिए गए।

बैठक में चौहान ने लक्षित आबादी का शत प्रतिशत टीकाकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी सुरक्षा प्राप्त करने के लिए अनिवार्य तौर पर पहली खुराक लेने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने बारिश के कारण बाधित हुए टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए और अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए पुन: महा टीकाकरण अभियान की योजना बनाने के लिए कहा।

चौहान ने यह भी कहा कि राज्य में संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए किसी भी जिले में कोरोना जांच में कमी नहीं आना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,970तक पहुंच गयी। प्रदेश में संक्रमण से 10,514 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 5,02,475 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,54,12,763 लोगों को टीके लग चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\