देश की खबरें | मैनपुरी में युवक ने परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की हत्या की, फिर गोली मारकर खुदकुशी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के एक गांव में शनिवार तड़के एक युवक ने अपने परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की हत्या करने के बाद कथित रूप से खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मैनपुरी, 24 जून उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के एक गांव में शनिवार तड़के एक युवक ने अपने परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की हत्या करने के बाद कथित रूप से खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच सूचना मिली कि किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर यादव (28) ने अपने भाई भुल्लन यादव (25) और सोनू यादव (21), सोनू की पत्नी सोनी (20), अपने बहनोई सौरभ (23) और फिरोजाबाद निवासी दोस्त दीपक (20) की फरसा (धारदार हथियार) से हत्या कर दी तथा अपनी पत्नी डोली (24) और मामी सुषमा (35) को हमला कर घायल कर दिया।
एसपी ने बताया कि हत्यारोपी शिववीर ने इस घटना को अंजाम देने के बाद तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल, मैनपुरी में भर्ती कराया गया है एवं शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कुमार ने बताया कि मौके पर स्थानीय पुलिस बल, प्रभारी निरीक्षक किशनी, फील्ड इकाई, श्वान दल और अन्य मौजूद हैं।
घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी नगर, करहल एवं एसपी मौजूद हैं।
एसपी के मुताबिक, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। हालांकि अभी पुलिस ने घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

