Maharashtra: महाराष्ट्र में चोरों ने कार का शीशा तोड़ कर उड़ाए करीब चार लाख रुपये
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मास्क लगाए हुए चार लोगों ने एक कार का शीशा कथित तौर पर तोड़ कर वाहन में रखे 3.90 लाख रुपये चुरा लिए.
नागपुर, 11 नवंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर शहर में मास्क लगाए हुए चार लोगों ने एक कार का शीशा कथित तौर पर तोड़ कर वाहन में रखे 3.90 लाख रुपये चुरा लिए. पुलिस ने बताया कि घटना वाडी इलाके में मंगलवार की दोपहर में हुई थी जब कार का मालिक सचिन अशोक मुले (35) एक नयी गाड़ी खरीदने चंद्रपुर जिले से यहां आया था.
कारों की साज-सज्जा का कारोबार करने वाले मुले ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी की और काम-काज के सिलसिले में एक चेक देने दुकान के अंदर चला गया. उसी वक्त मास्क पहने चार लोग मोटरसाइकल से वहां आए और कार के पास रुक गए. यह भी पढ़ें : Mumbai: समय पर नहीं दी सैलरी तो बॉस के 4 साल के बेटे को कर लिया किडनैप, मांगी 50 हजार की फिरौती, पुलिस ने दबोचा
वाडी पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो ने कार का शीशा कथित तौर पर तोड़ कर उसके अंदर रखे 3.90 लाख रुपये निकाल लिए और चारों वहां से चले गए. कार के मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद वाडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और चोरों की तलाश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

