देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 20,367 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में राज्य पुलिस के कम से कम 364 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए और चार की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 17 सितम्बर महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में राज्य पुलिस के कम से कम 364 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए और चार की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही राज्य में अभी तक पुलिस के 2,218 अधिकारियों सहित 20,367 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 208 की संक्रमण से मौत हुई है।

यह भी पढ़े | RJD MLA Arun Yadav on SSR Case: आरजेडी विधायक अरुण यादव का सुशांत सिंह राजपूत को लेकर विवादित बयान, क्षत्रिय होने पर उठाया सवाल (Watch Video).

संक्रमण से जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों में 21 अधिकारी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में राज्य पुलिस बल के 3,796 संक्रमित कर्मियों का इलाज चल रहा है, जबकि 16,363 कर्मी संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut Attack On Modi Govt: संजय राउत का केंद्र पर हमला, बोले- दिल्ली पर महाराष्ट्र का 25000 करोड़ का बकाया है, देंगे नहीं तो कैसे हम कोरोना से लड़ेंगे.

उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभी तक 2,57,837 मामले दर्ज किये हैं और इस संबंध में 34,958 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि साथ ही पुलिस ने इस अवधि के दौरान विभिन्न अपराधों के लिए 25 करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किये हैं।

..

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट