देश की खबरें | महराजगंज में युवक ने पांच वर्षीय बच्‍ची की गला रेतकर हत्या की

महराजगंज (उप्र) 19 सितंबर महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवक ने कथित तौर पर पांच साल की बच्ची की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस बाबत आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दीपक के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि लेदही गांव में बच्ची रिमझिम (पांच) अपनी सहेलियों के साथ बगीचे में झूला झूल रही थी, तभी आरोपी साइकिल से आया और बच्ची उसकी साइकिल से टकरा गई थी।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उसने धारदार हथियार से रिमझिम का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची निचलौल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि साइकिल छूने पर दीपक (21) ने रिमझिम की गला काटकर हत्या कर दी।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)