एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के छतरपुर में 12वीं के छात्र ने प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार अपराह्न 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और अपने एक साथी के साथ प्रधानाचार्य की स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के छतरपुर में 12वीं के छात्र ने प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या की

छतरपुर, छह दिसंबर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार अपराह्न 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और अपने एक साथी के साथ प्रधानाचार्य की स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि प्रधानाचार्य एस के सक्सेना (55) को अपराह्न करीब डेढ़ बजे धमोरा शासकीय उच्चतर विद्यालय के शौचालय के प्रवेश द्वार पर सिर में गोली मार दी गई।

उन्होंने बताया कि सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी छात्र और उसका साथी एक ही स्कूल के छात्र हैं।

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आर पी प्रजापति ने बताया कि सक्सेना पिछले पांच साल से धमोरा शासकीय उच्चतर विद्यालय के प्रधानाचार्य थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).