देश की खबरें | महाराष्ट्र के लातूर में बदमाशों ने सरकारी बस को चुराया, बिजली के खंभे में टक्कर मारने के बाद भागा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर जिले में अज्ञात बदमाशों ने राज्य परिवहन सेवा की एक बस की कथित रूप से चोरी की और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाश बस को बिजली के एक खंभे में टक्कर मारने के बाद भाग गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, पांच फरवरी महाराष्ट्र के लातूर जिले में अज्ञात बदमाशों ने राज्य परिवहन सेवा की एक बस की कथित रूप से चोरी की और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाश बस को बिजली के एक खंभे में टक्कर मारने के बाद भाग गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब बस के चालक ने बृहस्पतिवार रात निलंगा में औरद शाहजानी थाना को इसकी सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, चालक ने रात में औरद बस स्टैंड में बस खड़ी की और सो गया, तभी कुछ बदमाश वाहन लेकर फरार हो गए।
अधिकारी ने बताया कि बस के लापता होने के बाद तलाशी शुरू की गई और बस लगभग आठ किलोमीटर दूर शेल्गी गांव में पाई गई, जहां बस बिजली के एक खंभे से टकराई हुई थी।
उन्होंने बताया कि बस की कीमत 20 लाख रुपये है और क्षतिग्रस्त होने से 25,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को शक है कि नशे में धुत कुछ लोगों ने अपने गांव तक बस ले जाने की कोशिश की होगी और बिजली के खंभे से टक्कर के बाद भाग गए।
उन्होंने बताया कि एक शिकायत के आधार पर, आईपीसी की धारा 379 (चोरी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

