एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | खिचड़ी 'घोटाले’ में ईडी ने कहा: चव्हाण ने ऑर्डर के लिए 'वरिष्ठ नेता' से निकटता का इस्तेमाल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में कहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी सूरज चव्हाण ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासियों को 'खिचड़ी' वितरित करने के लिए मुंबई के नगर निकाय से कार्य आदेश प्राप्त करने के वास्ते "वरिष्ठ नेता और प्रभावशाली व्यक्तियों" के साथ अपनी निकटता का इस्तेमाल किया।

देश की खबरें | खिचड़ी 'घोटाले’ में ईडी ने कहा: चव्हाण ने ऑर्डर के लिए 'वरिष्ठ नेता' से निकटता का इस्तेमाल किया

मुंबई, 17 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में कहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी सूरज चव्हाण ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासियों को 'खिचड़ी' वितरित करने के लिए मुंबई के नगर निकाय से कार्य आदेश प्राप्त करने के वास्ते "वरिष्ठ नेता और प्रभावशाली व्यक्तियों" के साथ अपनी निकटता का इस्तेमाल किया।

ईडी ने चव्हाण को 'खिचड़ी' वितरण में कथित अनियमितताओं से संबंधित धनशोधन मामले में 18 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित मामलों के विशेष न्यायाधीश एम जी देशपांडे के समक्ष शुक्रवार को आरोप-पत्र दायर किया गया।

आरोप पत्र में कहा गया है कि चव्हाण ने खिचड़ी आपूर्ति के काम में कोई भूमिका नहीं निभाई और फोर्स वन मल्टी सर्विसेज से अवैध धन प्राप्त करने के लिए खुद को फर्म के कर्मचारी के रूप में पेश किया।

धनशोधन का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक प्राथमिकी पर आधारित है। जांच एजेंसी के अनुसार, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कोरोना महामारी के दौरान प्रवासियों के बीच 'खिचड़ी' के पैकेट के वितरण के लिए ‘फोर्स वन मल्टी सर्विसेज’ के बैंक खाते में 8.64 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

जांच एजेंसी के अनुसार, ‘फोर्स वन मल्टी सर्विसेज’ ने अपराध से 3.64 करोड़ रुपये की कमाई अर्जित की, जिसमें से 1.25 करोड़ रुपये चव्हाण के निजी बैंक खाते में और 10 लाख रुपये उनकी साझेदारी वाली कंपनी ‘फायर फाइटर्स एंटरप्राइजेज’ के बैंक खाते में भेज दिए गए।

इस तरह, चव्हाण ने गलत तरीके से अपराध की कमाई अर्जित की। ईडी ने कहा है कि 1.35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल उन्होंने संपत्ति खरीदने और डेयरी व्यवसाय में निवेश के लिए किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2024 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).