देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नाबालिग ने मासूम बच्चे के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चरवा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने दो बेटों के साथ रहती है और उनका पति बाहर काम करता है।
चरवा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने दो बेटों के साथ रहती है और उनका पति बाहर काम करता है।
सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर महिला का पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था कि तभी पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय एक नाबालिग उसे बिस्कुट खिलाने के बहाने गांव के पंचायत भवन में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद बच्चा घर पहुंचा और उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चे की मां ने चरवा थाने में घटना की शिकायत दी, जिसके बाद बच्चे को मेडिकल जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेने के प्रयास किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

