एजेंसी न्यूज

UP Shocker: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में चार वर्षीय बच्‍ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम आरोपी बच्ची को गांव में सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

UP Shocker: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में चार वर्षीय बच्‍ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार
(Photo Credit : X)

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम आरोपी बच्ची को गांव में सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

उन्‍होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : ‘हिंदुओं को सौंप दें ज्ञानवापी, मंदिर तोड़कर बना था विवादित ढांचा’, VHP ने मोदी सरकार से की अपील

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्‍ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्रीवास्तव ने बताया कि बीती देर रात भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).