देश की खबरें | कर्नाटक में व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित अपने अपार्टमेंट में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो अप्रैल की शाम को अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कलबुर्गी (कर्नाटक), तीन अप्रैल कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित अपने अपार्टमेंट में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो अप्रैल की शाम को अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना स्टेशन बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड जेवरगी रोड के निकट गैबरे लेआउट में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गुलबर्गा विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड (जीईएससीओएम) के वरिष्ठ सहायक संतोष, उनकी पत्नी और उनके दो बेटों के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, महिला और दोनों बच्चों की "गला घोंटकर हत्या" की गई जबकि संतोष ने आत्महत्या कर ली।

घटनास्थल से एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद किया गया।

पुलिस आयुक्त शरणप्पा एस डी ने कहा, "प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि दंपती 10 वर्षों से शादीशुदा थे और अक्सर झगड़ते रहते थे। पिछले सात वर्षों से उन्होंने अपने परिवार से संबंध तोड़ लिए थे। सुसाइड नोट में उनके बीच अक्सर होने वाली गलतफहमियों और झगड़ों को इसका कारण बताया गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान