देश की खबरें | झारखंड में ''कंक्रीट स्लैब'' से वार कर महिला को मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरायकेला-खरसावां जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ''कंक्रीट स्लैब'' से किये गये हमले में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सरायकेला (झारखंड), 28 नवंबर सरायकेला-खरसावां जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ''कंक्रीट स्लैब'' से किये गये हमले में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि महिला का शव आज सुबह खरखाई नदी के किनारे मिला।
उन्होंने ने बताया कि पुलिस अधिक जानकारी जुटाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है।
उप-विभागीय पुलिस अधिकारी समीर कुमार सेवइयां ने बताया कि घटनास्थल से खून से सना 'कंक्रीट स्लैब' का हिस्सा भी बरामद कर लिया गया है।
सेवइयां ने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है तथा अपराधी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

