एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर सास की हत्या की, पत्नी और साली घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पारिवारिक विवाद की वजह से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी सास की हत्या कर दी और पत्नी तथा साली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर सास की हत्या की, पत्नी और साली घायल

जम्मू, 18 नवंबर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पारिवारिक विवाद की वजह से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी सास की हत्या कर दी और पत्नी तथा साली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरेश कुमार नामक व्यक्ति ने रविवार रात राम नगर इलाके के किया गांव में तीनों पर धारदार हथियार से हमला किया।

उन्होंने बताया कि कुमार अपनी सास शांति देवी, पत्नी ललिता और साली अंजू देवी को लहुलुहान कर मौके से फरार हो गया लेकिन घटना के 12 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शांति देवी को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य महिलाओं को विशेष उपचार के लिए जिला अस्पताल उधमपुर भेजा गया है ।

सुरेश के साले राकेश ने बताया कि वह शराब के नशे में घर आया और उसने मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी तथा पत्नी और उसकी बहन को भी घायल कर दिया।

उन्होंने कहा कि कुमार की बहन और उसकी पत्नी का कुछ दिन पहले किसी मुद्दे पर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी मायके आ गई थी। राकेश के मुताबिक सुरेश लगातार उसपर घर लौटने का दबाव बना रहा था।

राकेश ने बताया, ‘‘उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए और मेरी मां की हत्या और मेरी बहनों को घायल करने के लिए कड़ी सजा दी जानी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).