देश की खबरें | जालना में काला जादू करने का आरोप लगाकर बुजुर्ग पर तेजाब फेंका, 17 दिन बाद मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में काला जादू करने का आरोप लगाकर 85 वर्षीय बुजुर्ग पर दो लोगों ने तेजाब फेंक दिया था जिसमें वह बुरी तरह झुलस गए। बुजुर्ग व्यक्ति की 17 दिन अस्पताल में रहने के बाद मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जालना (महाराष्ट्र), 20 सितंबर महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में काला जादू करने का आरोप लगाकर 85 वर्षीय बुजुर्ग पर दो लोगों ने तेजाब फेंक दिया था जिसमें वह बुरी तरह झुलस गए। बुजुर्ग व्यक्ति की 17 दिन अस्पताल में रहने के बाद मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान जाफराबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले म्हासरुल गांव के निवासी श्रीरंग शेजुल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग पर एक सितंबर को तेजाब से हमला किया गया था और करीब एक पखवाड़े तक जिंदगी के लिए लड़ने के बाद 18 सितंबर को उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने दो संदिग्धों,नंदू शेजुल और भास्कर साबले, दोनों स्थानीय निवासियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि नंदू शेजुल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि साबले अब भी फरार है। जांच के दौरान पुलिस ने नंदू के आवास से तेजाब बरामद किया है।

मृतक के बेटे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, तेजाब हमले के वक्त बुजुर्ग व्यक्ति अपने मकान के बारामदे में सो रहा था।

पुलिस ने कहा कि श्रीरंग शेजुल की दर्दनाक चीख सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए और उन्हें तेजाब से लथपथ देखा, जबकि उनके शरीर के कुछ हिस्से गंभीर रूप से जले हुए थे।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग को जाफराबाद ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें निकटवर्ती छत्रपति संभाजी नगर में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस उप-निरीक्षक ने बताया, जांच से पता चला है कि घटना से तीन महीने पहले नंदू शेजुल और साबले ने मृतक के खिलाफ काला जादू करने का आरोप लगाया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने बुजुर्ग व्यक्ति से झगड़ा किया था और चेतावनी दी कि अगर उन्होंने उनके खिलाफ काला जादू करना बंद नहीं किया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड