देश की खबरें | इंदौर में एक व्यक्ति ने युवती और उसके दोस्त को गोली मारने के बाद की खुदकुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में एक व्यक्ति ने ‘प्रेम त्रिकोण’ की वजह से बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय युवती और उसके दोस्त की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), चार अप्रैल इंदौर में एक व्यक्ति ने ‘प्रेम त्रिकोण’ की वजह से बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय युवती और उसके दोस्त की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश मीणा ने बताया कि खण्डवा रोड स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर में हुए विवाद के बाद अभिषेक यादव (26) ने स्नेहलता जाट (22) और उसके दोस्त दीपक जाट (25) को देशी पिस्तौल से गोली मारी।

उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यादव भाग कर एक निजी महाविद्यालय में पहुंचा और इसी हथियार से आत्महत्या कर ली।

डीसीपी ने बताया, "पहली नजर में मामला प्रेम त्रिकोण का लग रहा है। वारदात की स्पष्ट वजह पता लगाने के लिए हम विस्तृत जांच कर रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड का आरोपी यादव सीहोर जिले का रहने वाला था।

डीसीपी ने बताया कि हत्याकांड में इस्तेमाल देशी पिस्तौल घटनास्थल से बरामद कर ली गई है।

चश्मदीदों के मुताबिक, गोलीबारी से पहले तीनों ने स्वामीनारायण मंदिर में करीब आधे घण्टे तक बातचीत की।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड