देश की खबरें | भारत में मात्र 13 दिन में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 30 लाख से 40 लाख के पार पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में मात्र 13 दिन के भीतर कोविड-19 के मरीजों की संख्या 30 लाख से बढ़कर 40 लाख के पार पहुंच गई, जिनमें शनिवार को सामने आये 86,432 नये मामले भी शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर भारत में मात्र 13 दिन के भीतर कोविड-19 के मरीजों की संख्या 30 लाख से बढ़कर 40 लाख के पार पहुंच गई, जिनमें शनिवार को सामने आये 86,432 नये मामले भी शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार तक 31,07,223 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके साथ कोविड-19 मरीजों की ठीक होने की दर बढ़कर 77.23 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | India-China Standoff: चीन को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक, कहा- भारतीय सैनिक हमेशा से सीमा प्रबंधन के प्रति बहुत जिम्मेदार.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 40,23,179 हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1,089 मरीजों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर अबतक देश में कुल 69,561 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Pune: सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल के ICU ward में लगी भीषण आग, मौके पर फायर टेंडर की 3 गाड़ियां मौजूद.

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा जबकि 20 से 30 लाख मरीज होने में 16 और दिन लगे। हालांकि, संक्रमितों की संख्या 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है।

मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे जबकि संक्रमितों की संख्या एक लाख से 10 लाख तक पहुंचने में 59 दिन लगे।

आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से मरने वालों की दर में और गिरावट आई है और अब यह 1.73 प्रतिशत रह गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस समय देश में कोविड-19 के 8,46,395 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 21.04 प्रतिशत है।

उल्लेखनीय है कि सात अगस्त को भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी जबकि 23 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 30 लाख को पार कर गई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक चार सितंबर तक देश में कुल 4,77,38,491 नमूनों की जांच गई है, जिनमें से 10,59,346 नमूनों की जांच अकेले शुक्रवार को की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जिन 1,089 मरीजों की मौत गत 24 घंटे में हुई है,उनमें महाराष्ट्र के 378, कर्नाटक के 116, तमिलनाडु के 79, आंध्र प्रदेश के 76, उत्तर प्रदेश के 71, पश्चिम बंगाल के 58, पंजाब के 49, मध्य प्रदेश के 30, बिहार के 29, छत्तीसगढ़ के 22, पुडुचेरी के 20, हरियाणा के 19, असम के 15, गुजरात के 14 और दिल्ली-राजस्थान के 13-13 संक्रमित शामिल हैं।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड में 12-12, केरल-तेलंगाना में 11-11, ओडिशा में नौ, गोवा में आठ, त्रिपुरा में सात, चंडीगढ़ में पांच, झारखंड-मणिपुर से तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश में दो, वहीं अंडमान निकोबार- मेघालय-सिक्किम-नगालैंड में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कोविड-19 से देश में 69,561 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 25,964, तमिलनाडु में 7,687, कर्नाटक में 6,170, दिल्ली में 4,513, आंध्र प्रदेश में 4,276, उत्तर प्रदेश में 3,762, पश्चिम बंगाल 3,452, गुजरात में 3,076 और पंजाब में 1,739 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक मध्य प्रदेश में 1,513, राजस्थान में 1,108, तेलंगाना में 877, हरियाणा में 759, जम्मू-कश्मीर में 755, बिहार में 701, ओडिशा में 531, झारखंड में 447, असम में 345, छत्तीसगढ़ में 337, केरल में 326 और उत्तराखंड में 312 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पुडुचेरी में 280, गोवा में 220, त्रिपुरा में 136, चंडीगढ़ में 68, हिमाचल प्रदेश में 50, अंडमान-निकोबार में 49, लद्दाख-मणिपुर में 35-35, मेघालय में 14, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में पांच और दादरा और नगर एवं दमन दीव में दो की मौत हुई।

स्वाथ्य मंत्रालय ने बताया कि 70 प्रतिशत मौत के मामलों में अन्य गंभीर बीमारियों की वजह रही।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है। वहीं राज्यवार आंकड़ों का मिलान और पुष्टि भी की जानी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\