एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने छत से धक्का देकर अपनी पत्नी की जान ली, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम पुलिस ने यहां एक गांव में वीरान मकान की छत से कथित रूप से धक्का देकर अपनी पत्नी की हत्या करने को लेकर एक मोटरसाइकिल मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने छत से धक्का देकर अपनी पत्नी की जान ली, गिरफ्तार

गुरुग्राम, 24 अक्टूबर गुरुग्राम पुलिस ने यहां एक गांव में वीरान मकान की छत से कथित रूप से धक्का देकर अपनी पत्नी की हत्या करने को लेकर एक मोटरसाइकिल मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के दौसा जिले के निवासी धर्म सिंह उर्फ धर्मू के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि उसे मंगलवार को वजीरपुर गांव में छत से एक महिला के गिरकर घायल हो जाने की सूचना मिली थी और बाद में उसकी मौत हो गयी। महिला की पहचान गीता (28) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार उसके बाद गीता के पिता ने शिकायत दर्ज करायी कि धर्म सिंह उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसने ही मंगलवार रात उसकी जान ले ली। इस शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी एवं जांच शुरू की गयी।

पुलिस के मुताबिक धर्म सिंह को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह एक वीरान मकान में शराब पी रहा था, उसी बीच गीता वहां पहुंच गयी एवं फिर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

सेक्टर 10 थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार के मुताबिक आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसने गीता को पीटा और छत से धक्का दे दिया।

कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).