देश की खबरें | गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सात वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूरत, आठ मार्च गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सात वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त जेटी सोनारा ने बताया कि सोमेश जिल्ला (38), उनकी पत्नी निर्मला (32) और उनके बेटे देवऋषि के शव लिंबायत इलाके में उनके घर से बरामद किये गए।
अधिकारी ने बताया, ''सोमेश का शव घर की सीलिंग से फंदे से लटका हुआ पाया गया, जबकि निर्मला और देवऋषि के शव बिस्तर पर पड़े थे। महिला और बच्चे को या तो जहर दिया गया या फिर उनकी गला घोंट कर हत्या की गयी। हालांकि, अधिक जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आ पाएगी।''
सोनारा ने बताया, ''सोमेश के पास से बरामद एक नोट में कुछ पासवर्ड और एक मोबाइल नंबर के साथ-साथ उसके द्वारा अपने भाई को भेजा गया एक व्हाट्सएप संदेश भी मिला है। इससे पता चलता है कि मृतक अपने भाई द्वारा नजरअंदाज किए जाने से आहत था।''
अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात तीन बजे की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई, जब सोमेश जिल्ला का भाई पूर्वान्ह 11 बजे घर पहुंचा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
सोनारा ने बताया कि सोमेश ने देर रात करीब तीन बजे अपनी सास को एक व्हाट्स ऐप संदेश भी भेजा था, जिसमें लिखा था, 'माफ करना अम्मा'।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

